फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saving the environment means saving ourselves: Anandi Ben

पर्यावरण बचाने का मतलब है खुद को बचाना : आनंदी बेन

Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Saving the environment means saving ourselves: Anandi Ben
बाराबंकी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पहले चिड़ियां स्वयं घरों में घोंसला बनाती थी। आज बच्चे घोंसला बनाकर घरों में रख रहे हैं, फिर भी चिड़ियां नहीं आती हैं। ऐसी स्थिति क्यों आई...। आज पर्यावरण बचाने का मतलब है खुद को बचाना है। इसलिए जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह, इन खास मौकों को यादगार बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों या सरकारी स्कूलों में जाएं, वहां बच्चों को मिठाई बांटें और पौधे लगाएं। इससे समाज में नए संस्कार जन्म लेंगे और इस खास दिन की याद भी लंबे समय तक बनी रहेगी।
विज्ञापन

राज्यपाल बुधवार को बाराबंकी में भारतीय सेना की बम डिस्पोजल यूनिट परिसर में आयोजित पौधरोपण महाअभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रही थी। कहा कि पूर्वजों ने हमारे लिए पौधे लगाए, जिनकी हवा, फल और छांव हमें मिल रही है। हमारा भी दायित्व है कि हम भी अपनी नई पीढ़ी को कुछ देकर जाएं। कहा कि मां के नाम एक पेड़ की शुरूआत प्रधान नरेंद्र मोदी ने की। आज यह अभियान मां और नारी के सम्मान से जुड़ गया है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि आज पौधारोपण अभियान की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि हमने ही पेड़ काटे हैं। आज चिड़िया उड़ गई। बच्चे चिड़िया के नाम भी नहीं जानते कि पहले कितनी तरह की चिड़िया आती थी। इस मौके पर सैन्य परिसर में सेना के जवानों पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेट व पुलिस प्रशिक्षुओं ने पौध लगाए। राज्यपाल उनके बीच भी गई। उन्होंने जवानों व छात्र-छात्राओं को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, डीएम शशांक त्रिपाठी व डीएफओ आकाश दीप बधावन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसपी अर्पित विजय वर्गीय, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम आनंद तिवारी, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए संतोष देव पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने मां के नाम पर त्रिवेणी पौधे रोपे



पौधरोपण अभियान के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपनी मां स्वर्गीय मेना बेन पटेल के नाम नाम पर बम डिस्पोजल यूनिट परिसर में नीम, पीपल व बरगद के त्रिवेणी पौधे रोपे।राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी अपनी मां राजेश्वरी देवी शर्मा के नाम से कचनार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने अपनी मां स्व. दुलारी के नाम से चितवन, एमएलसी अवनीश पटेल ने अपनी मां स्व.सरला सिंह के नाम से गुलमोहर, एमएलसी अंगद सिंह ने अपनी मां स्व. फूलमती के नाम से बॉटल ब्रास व विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने अपनी मां शिवरानी के नाम से कदम का पौधा रोपा।

101 टीबी रोगियों को मिली पोषण पोटली
टीबी रोगियों को पोषण पोटली देते हुए राज्यपाल ने बताया कि बाराबंकी के उद्यमी कुशल अग्रवाल पत्नी के साथ उन्हें हवाई जहाज में यात्रा के दौरान मिले थे। उन्होंने कहा कि वह कुछ करना चाहते हैं। हमने उन्हें सुझाव दिया कि डीएम से मिले। आज उनके द्वारा टीबी रोगियों के लिए 101 पोषण पोटली दी गई है,। बताया कि दिसंबर 2024 तक चार लाख लोग टीबी से मुक्त हुए। वर्ष 2025 के अंत तक भारत टीबी मुक्त हाेगा।


बच्चों को बांटी किट, महिलाओं को प्रशस्ति पत्र
राज्यपाल ने 50 आंगनबाड़ी के बच्चों को खेल सामग्री किट वितरित जबकि महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने महिला लघु उद्योग की संचालक समूह की अध्यक्ष ममता, जूट के बैग बनाने वाली शीला, विद्युत सीख राजश्री शुक्ला व बैंक सखी अंशू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed