फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   saryu river

सरयू की कटान की चपेट में आए आधा दर्जन गांव

Wed, 13 Jul 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
saryu river
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सरयू नदी का पानी भले ही थम गया हो परंतु तराई के करीब आधा दर्जन गांव कटान की चपेट में आ गए हैं। इससे यहां के वासियों में हड़कंप मच गया है। वहीं नदी का पानी खेती योग्य जमीन को काट आगे बढ़ता जा रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे तराई के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नदी की कटान की जद में गोबरहा, तेलवारी, बेहटा, करौनी समेत करीब आधा दर्जन गांव आ गए हैं। मगर बाढ़ खण्ड का कोई अधिकारी कटान रोकने के लिए नहीं पहुंचा है। कर्मचारी सिर्फ नदी में कटान वाले स्थान पर हरे पेड़ की डाल कर उसको रोकने का प्रयास कर रहे हैं। गोबरहा गांव के पास जमीन को काटती हुई नदी गांव की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

यहां पर इस वर्ष भी 20 बीघा जमीन को काटकर नदी अपनी धारा में मिला चुकी है। किसानों की गन्ने की फसल भी बड़ी मात्रा में कट गई है। उधर तेलवारी गांव के पास भी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते कई छप्परनुमा घर कटान के मुहाने पर हैं। इन घरों के लोग जलस्तर बढ़ता देख पलायन कर ऊंचे स्थान पर निकल आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा गांव में भी खेती योग्य जमीन नदी का पानी काट रहा है। गांव नदी के उस पार होने से कोई बचाव कार्य नहीं किया जा रहा है। लोग कटान रोकने की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं। मगर अभी तक कोई मौके तक नहीं पहुंचा है। सनावा गांव के पास नदी का पानी मक्का के खेत में कटान कर रहा है।

यहां पर दो दिन में कई बीघा जमीन नदी काट चुकी है। इन सभी गांव में जलस्तर स्थिर होने के बाद तेज हुई कटान को रोकने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीे पहुंचे हैं। इस बाबत एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी का पानी स्थिर हो गया है। कटान रोकने के आदेश बाढ़ खंड को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed