फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sanitation workers sat on strike, demonstrated

Barabanki News: धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers sat on strike, demonstrated
बाराबंकी। शहर के विकास भवन परिसर में सोमवार को उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए विकास भवन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नायब तहसीलदार ने विकास भवन परिसर में ही सफाई कर्मियों से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मराज सिंह के नेतृत्व में जिलेभर के अलग-अलग ब्लॉकों से सुबह से ही सफाई कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी तादाद में सफाई कर्मचारियों के एकित्रत होने की सूचना पर भारी पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन की ओर से मध्य विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति, मृतक आश्रिताें को योग्यता के अनुसार नियुक्ति दिए जाने, ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्ति व पुरानी पेंशन बहाल किए जाने को लेकर मांग की जा रही है।
विज्ञापन



शासन स्तर पर शिकायतों के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसी को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला व प्रभारी डीपीआरओ/एडीओ पंचायत रामसरे वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजू धानुक, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, सूरज पाल, छात्रपाल, राजेंद्र कुमार, मेराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed