फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   samman nidhi

500 भूमिहीन और 1400 मृतकों को मिल रही किसान सम्मान निधि

Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
samman nidhi
बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे अपात्रों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक हुई अवैध आधार कार्ड की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इनमें जहां 509 भूमिहीन किसान बनकर सम्मान निधि ले रहे थे। वहीं 1407 मुर्दो को भी इसका लाभ मिल रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद विभाग अब उनसे सम्मान निधि की राशि की रिकवरी करेगा।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पोर्टल पर पांच लाख 47,570 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें से पांच लाख 6,825 किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। पहले कराए गए सत्यापन में 78 हजार अपात्र मिले। इसके बाद भूमिहीन, आयकरदाता सरकारी नौकरी, पेंशनर, अधिवक्ता, पति-पत्नी व मृतक अपात्रों की सम्मान निधि रोकने के बाद विभाग उनसे रिकवरी ही कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान शासन ने सम्मान निधि का लाभ पा रहे 11 हजार अवैध आधार कार्ड वाले किसानों की जांच के आदेश दिए। इसको लेकर जिले में कृषि विभाग व राजस्व के कर्मचारियों को लगाकर इसकी जांच कराई गई। इसमें से अभी साढ़े पांच हजार अवैध आधार कार्ड की जांच की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार की जांच में जहां 509 भूमिहीन किसान बनकर सम्मान निधि ले रहे थे। वहीं 1409 मुर्दे भी इसका लाभ ले रहे थे। इतना ही नहीं 37 पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ लेते मिले। हालांकि जांच पूरी होने के बाद असल तस्वीर सामने आएगी। मगर, अब तक जो अपात्र मिले हैं विभाग उनसे सम्मान निधि की रकम रिकवरी कराने की तैयारी कर रहा है।
आयकर दाताओं से 2.10 करोड़ की होगी रिकवरी
प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ ले रहे 2685 किसान मिले हैं। इनसे विभाग दो करोड़ दस लाख रुपये की रिकवरी करने में जुटा है। इसमें से 272 किसानों के खाते से 22 लाख रुपये की रिकवरी भी कर ली गई है। अभी काफी रकम वसूल की जानी है। ऐसे में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर आयकर दाताओं के खाते से सम्मान निधि की रिकवरी करने के निर्देश दिए गए है। खातों में राशि न होने की दशा में ऐसे किसानों के घर से रिकवरी की जाएगी।

इनवैलिड आधार कार्ड की जांच में लगातार अपात्र मिल रहे हैं। इनमें भूमिहीन, मृतक व पति-पत्नी के साथ पेंशनर भी शामिल हैं। इन अपात्रों व उनके परिवारीजनों से इस राशि की रिकवरी की जाएगी। वहीं आयकर दाताओं से रिकवरी की जा रही है।
-अनिल कुमार सागर, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed