फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Sai PG College receives MSME Regional Award; CM to confer the honor

Barabanki News: साईं पीजी कॉलेज को एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार, सीएम देंगे सम्मान

Thu, 22 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sai PG College receives MSME Regional Award; CM to confer the honor
फतेहपुर ​स्थित साईं पीजी कालेज।
फतेहपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शासन ने बाराबंकी जिले के फतेहपुर स्थित साईं पीजी कॉलेज को एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। आगामी 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉलेज के प्रबंधक विपिन राठौर को उद्यमी विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षा सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूरे प्रदेश से साईं पीजी कॉलेज का चयन किया गया है। लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री कॉलेज प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त (उद्योग) सुनील कुमार ने जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त को पत्र भेजकर इसकी औपचारिक सूचना दी है। शासन द्वारा नामित अधिकारी निर्धारित समय पर कॉलेज प्रबंधक के साथ समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। कॉलेज प्रबंधक विपिन राठौर ने विश्वास जताया कि यह पुरस्कार संस्थान को भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। कॉलेज में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और छात्रों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed