फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rupees four crore of paddy farmers have not been paid

धान किसानों के चार करोड़ रुपये फंसे

Sun, 28 Feb 2016 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचकर किसान पछता रहे हैं। किसानों के साढे़ चार करोड़ रुपये खरीद में लगी एजेंसियों ने फंसा दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब विपणन विभाग भी किसानों को भुगतान नहीं कर पा रहा है। किसान भुगतान पाने के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी बजट न होने की बात कहकर हाथ खडे़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


धान खरीद के लिए जिले भर विपणन विभाग, पीसीएफ, यूपी एग्रो, यूपीएसएस, एनसीसीएफ, उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम, नैकॉफ और पंजीकृत सोसायटियों ने धान खरीद केंद्र खोले थे। इसके अलावा भारतीय खाद्य निगम ने भी खरीद केंद्र खोले थे। सभी एजेंसियों ने मिलकर 1 लाख 15 एमटी धान खरीद डाला जो निर्धारित लक्ष्य 78 हजार एमटी से 36 हजार ज्यादा है। इस प्रकार जिले के किसानों से करीब 58 करोड़ 79 लाख रुपये का धान खरीदा गया और भुगतान 54 करोड़ 17 लाख रुपये का ही किया गया। करीब 4 करोड 62 लाख रुपये का भुगतान किसानों को अभी तक नहीं किया जा सका है जबकि धान की खरीद रविवार 28 फरवरी से बंद हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा करीब 2 करोड़ 84 लाख रुपया किसानों का विपणन शाखा ने फंसा दिया है।
विज्ञापन


खरीद में ऐसा पहली बार हुआ जब विपणन शाखा किसानों को खरीदे गए धान का भुगतान नहीं कर पा रही है। वहीं पीसीएफ ने 1 करोड़ 52 लाख रुपया, यूपी एग्रो 16 लाख रुपया और नैकॉफ ने 9 लाख रुपया किसानों का फंसा दिया है जिसका भुगतान नहीं हो पा रहा है क्योंकि इनके पास बजट ही नहीं है और न ही सरकार ने अभी तक इस मद में पैसा दिया है। बकाया धन कब तक मिलेगा इसकी उम्मीद दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि बकाया पैसा पाने के लिए एजेंसियों ने कई पत्र शासन को लिखे हैं जिससे कि किसानों को उनका भुगतान किया जा सके लेकिन अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed