फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rupees and jwells stolen at the bus

Barabanki News: डबल डेकर बस से 10 लाख नकद व 15 लाख के जेवर उड़ाए

Mon, 19 Feb 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 19 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
rupees and jwells stolen at the bus
कोटवासड़क (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में एक ढाबे पर रुकी दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस से दो सवारियों के बैग चोरी हो गए। इनमें एक बैग में 10 लाख रुपये नकद तो दूसरे में करीब 15 लाख रुपये के जेवर थे। सवारियों ने बैग गायब पाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीओ जटाशंकर मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फिलहाल ढाबा संचालक और वहां काम करने वालों की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक डबल डेकर बस 33 सवारियों को लेकर शनिवार की रात गोरखपुर के लिए निकली थी। रविवार सुबह करीब छह बजे रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में कोटवासड़क के पास सालासर ढाबे पर रुकी थी। नाश्ता करने के बाद सवारियां बस में वापस लौटीं तो व्यापारी आशीष वर्मा निवासी बसंतपुर गोरखपुर व अरविंद श्रीवास्तव निवासी पंडितपुर महोना जनपद सिद्धार्थनगर के बर्थ के ऊपर रखे बैग गायब थे।
विज्ञापन


इस पर दोनों लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चोरी की जानकारी के बाद ढाबे पर अफरातफरी मच गई। आशीष के बैग में करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने व हीरे के जेवरात रखे हुए थे, जबकि अरविंद के बैग में 10 लाख रुपये नकद थे। अरविंद के मुताबिक ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि बस के पहुंचने तक सीसीटीवी चल रहा था, लेकिन इसके बाद में अचानक बंद कर दिया गया। ऐसे में ढाबा संचालक एवं यहां के कर्मचारी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार व शादी के लिए जा रहे थे गोरखपुर
बताया जा रहा है कि घटना का शिकार हुए आशीष वर्मा की गोरखपुर में ज्वैलर्स की दुकान है। दिल्ली से जेवर की खरीदारी करने के बाद वापस लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही घटना हो गई। उधर, दिल्ली में एक मार्केटिंग कंपनी में करने वाले आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को रुपये बैंक से निकलवा कर घर जा रहे थे। इनके छोटे भाई की 19 फरवरी को रिंग सेरेमनी एवं चार मार्च को शादी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed