फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   robbery in temple

पुजारी समेत दो को नशीला लड्डू खिलाकर मंदिर से दो लाख रुपये झटके

Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
robbery in temple
बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र के एक मंदिर में भक्त बनकर पहुंचे बदमाश ने पुजारी समेत दो लोगों को नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिलाकर अचेत कर दिया। इसके बाद मंदिर से दो लाख रुपये समेट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह घटना लोनीकटरा के गाजीखेड़ा गांव स्थित साईं मंदिर में हुई। छानबीन में पता चला कि शनिवार रात नौ बजे एक अज्ञात व्यक्ति मनौती पूरी होने पर लड्डू लेकर पहुंचा था। उसने पुजारी भोला नाथ व गांव के रामचंद्र वर्मा को प्रसाद के रूप में लड्डू खिलाया। उसके बाद दोनों बेहोश हो गए। रविवार सुबह मंदिर में पूजा-पाठ न होता देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। वे मंदिर पहुंचे तो पूजारी व ग्रामीण बेहोश मिले। दान पात्र व अलमारी का ताला टूटा मिला। उसमें रखे दो लाख रुपये चोरी हो गए थे। इसकी सूचना पूर्व प्रधान रमेश वर्मा व ट्रस्ट के पदाधिकारी राम कुमार ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुुंची पुलिस ने पुजारी व ग्रामीण को गंभीर हालत में सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। होश में आने के बाद पूजारी ने पूरी घटना बताई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष में एक बार बसंत पंचमी पर होने वाले भंडारे के समय दान पात्र खोला जाता है। गत वर्ष दान पात्र से दो लाख रुपए मिले थे। ऐसे में डेढ़ से दो लाख रुपये चोरी होने की आशंका है। लोनीकटरा प्रभारी नित्यानंद सिंह साईं मंदिर के पूजारी समेत लोगों को बेहोश कर चोरी किए जाने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed