फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Robber arrested, 20 mobiles recovered

Barabanki News: लुटेरा गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Robber arrested, 20 mobiles recovered
बाराबंकी। स्वाट, सर्विलांस व सतरिख थाने की पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटे 20 मोबाइल फोन बरामद किए। गिरोह में शामिल दो अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन



एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि सतरिख थाना क्षेत्र के छेदानगर गांव निवासी शेखर ने बाइक सवार दो बदमाशों की ओर से छेदानगर से बाराबंकी जाने वाले मार्ग पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया था। स्वाट, सर्विलांस व सतरिख पुलिस ने छानबीन के दौरान बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी निवासी रिंकू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि रिंकू अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूटता था और राह चलते हुए लोगों को बताते थे कि उनका बच्चा अस्पताल में भर्ती है। यह बता मोबाइल छीन लेते थे। रिंकू का एक साथी बंकी निवासी शिवराज हत्या के मामले में जेल में है, जबकि दो अन्य की तलाश चल रही है। मोबाइल कहां-कहां लूटे गए, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed