{"_id":"65eff7cc49c42e9ef70062fa","slug":"roads-and-drains-will-be-built-with-rs-1169-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1006-114272-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 11.69 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 11.69 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नाला
Tue, 12 Mar 2024 12:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को फिर करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री सतीश शर्मा और अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने नगर पंचायत टिकैतनगर में 5.43 करोड़ से सड़कें, नाले का निर्माण व तालाबों के सौंदर्यीकरण समेत 20 कार्यों का शिलान्यास किया, वहीं, रामसनेहीघाट के बुढ़वा बाबा मंदिर में 2.38 करोड़ से पर्यटन विकास की आधारशिला रखी।
टिकैतनगर में चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत के लोगों को सड़कों, गलियों के साथ ही पार्क, गोशाला, पथ प्रकाश जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सुंदर तालाब मिलेंगे। जलनिकासी सुगम होगी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने 92 लाख के छह विकास कार्यों का लोकार्पण व 4.52 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।
इसके बाद राज्यमंत्री व सांसद रामसनेहीघाट के तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के किनारे स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के लिए दो करोड़ 38 लाख रुपये के कार्यों के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यहां यात्री निवासी बनेगा। चारों ओर से चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग सड़क, स्ट्रीट लाइट व शौचालय का निर्माण होगा।
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बुढ़वा बाबा मंदिर को जिला ही नहीं, प्रदेश में सबसे सुंदर स्थान बनाया जाएगा। इस मौके पर टिकैतनगर में ईओ शीलू अवस्थी, ब्लाॅक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख देवा नंद पांडेय, पवन सिंह तो रामसनेहीघाट में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग की एटीओ मनीषा चौधरी, जेई पवन श्रीवास्तव, सौरभ द्विवेदी, विवेक तिवारी, मधुकर तिवारी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।