फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road widening from Mahadeva to Ramnagari; travel to become smoother.

Barabanki News: महादेवा से रामनगरी तक होगा चोड़ीकरण, सुगम बनेगा सफर

Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road widening from Mahadeva to Ramnagari; travel to become smoother.
बाराबंकी। जिले के पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा से रामनगरी अयोध्या तक का सफर अब सुलभ व सुहाना बनेगा। इसके पहले चरण में 96 करोड़ के खर्च से अयोध्या के भेलसर से कोटवाधाम तक 53 किमी लंबे सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद कोटवाधाम से रामनगर तक करीब 45 किमी लंबी सड़क को 64 करोड़ के खर्च से चौड़ा किया जाएगा। इससे रामनगर के महादेवा, कोटवाधाम, कल्पवृक्ष पारिजात व माता कुंती द्वारा स्थापित श्री कुतेंश्वर महादेवा की रामनगरी अयोध्या से सीधी कनेक्टिविटी बन जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी दस्तावेजों में राजमार्ग-127 के नाम से दर्ज यह मार्ग बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे से शुरू होकर अयोध्या जिले के भेलसर चौराहे पर लखनऊ-अयोध्या हाईवे से जुड़ता है। वर्तमान में इस सड़क से प्रतिदिन 35 से 40 हजार वाहन गुजरते हैं। इस दौरान सड़क के संकरी होने और दोनों तरफ कायम अतिक्रमण के कारण यात्रियों को आए दिन जाम व हादसों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक चौधरी ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए रामनगर से भेलसर के बाद अब रामनगर से कोटवाधाम तक की सड़क को भी करीब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़-डेढ़ मीटर की सड़क पटरियां भी बनेगी। इसके लिए 64 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे सीतापुर और बाराबंकी से अयोध्या जाने वाले यात्रियों का सफर काफी सुगम व सुविधाजनक बन सकेगा। इसे पूरा करने में कुल 155 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण के साथ महाभारत काल पर भी फोकस
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अयोध्या जहां भगवान राम और रामायण काल की आस्था का प्रमुख केंद्र है, वहीं बाराबंकी का कुंतेश्वर, पारिजात और श्री लोधेश्वर महादेव जैसे स्थल महाभारत काल से जुड़े हैं। सरकार अब रामायण और महाभारत काल से जुड़े इन धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों के विकास पर भी विशेष फोकस कर रही है। एक ओर श्री लोधेश्वर महादेव में भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही बाराबंकी-बहराइच हाईवे को प्रदेश का पहला डिजिटल हाईवे बनाने के कार्य को भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed