फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road show of central minister

केन्द्रीय मंत्री अनुराग का रोड शो, बरसे फूल, झूमे कार्यकर्ता

Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
road show of central minister
बाराबंकी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को शहर में रोड शो किया। निर्धारित समय से दो घंटे देरी में पहुंचे मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने व माहौल बनाने में पूरी तरह से कामयाब दिखे। शहर के नागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुए रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता नाचते झूमते रहे। इस दौरान रोड शो पर फूल बरसते रहे। भीड़ इतनी थी कि रोड शो को नगर पालिका तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने से 15 मिनट पहले ही रोड शो समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बाराबंकी सदर सीट को लेकर इस बार भाजपा काफी गंभीर है। इसी को लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के स्टार प्रचारक सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का रोड शो आयोजित किया था। रोड शो नागेश्वर नाथ मंदिर से नगर पालिका तक होना था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं व नेताओं का हुजूम नागेश्वरनाथ मंदिर के पास दोपहर 12 बजे ही एकत्र हो गया था। हालांकि केन्द्रीय मंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे। उन्हें देखते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए। बिना देरी किए केन्द्रीय मंत्री ने रोड शो शुरू किया।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के कटआउट के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिख रहा था। शुक्रवार का दिन होने के कारण सट्टी बाजार लगी थी। पहले से ही बहुत भीड़ थी। इसी रास्ते से रोड शो गुजरा और घंटाघर पहुंचा। भीड़ इतनी अधिक थी कि नागेश्वर नाथ, घंटाघर, धनोखर, निबलेट तिराहा होते हुए नगर पालिका तक पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के गीतों पर नाचते झूमते हुए चल रहे थे। जबकि पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्या भी रथ पर ही सवार थीं। रोड शो जब नगर पालिका के पास पहुंचा तो पौने छह बजने वाले थे। इसलिए यहां से रोड शो के समापन की घोषणा कर दी गई। इस मौके पर भाजपा की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र रावत, प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्य आदि मौजूद रहे।

300 से अधिक सीट जीतकर बनाएंगे सरकार
रोड शो के समापन के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उमंग और उत्साह का माहौल है। भाजपा इस चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि रोड शो में उमड़ी भीड़ देखकर साफ जाहिर है कि बाराबंकी की सीट रिकॉर्ड वोटों से भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेेश की योगी सरकार के कामकाज से जनता बहुत खुश है। जिसका परिणाम 10 मार्च को सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed