फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Road from Ayodhya to Kashi easy, train runs on double line

Barabanki News: अयोध्या से काशी तक राह आसान, डबल लाइन पर दौड़ी ट्रेन

Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 25 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Road from Ayodhya to Kashi easy, train runs on double line
बाराबंकी। बाराबंकी से अयोध्या व शाहगंज होते हुए जाफराबाद तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण आखिरकार पूरा हो गया। बुधवार को जिले के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से अयोध्या जिले के पटरंगा स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने पूजा अर्चना का नारियल फोड़ा और रेलवे लाइन का निरीक्षण कर ट्रेन चलवाकर ट्रायल किया। अब बाराबंकी से अयोध्या ही नहीं काशी तक ट्रेनें निर्बाध होकर 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश चंद्र देशवाल विशेष ट्रेन से सफदरगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना की और नारियल फोड़ा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर पैनल रूम, अभिलेखों, कार्यालयों व उपकरणों को देखा। इसके बाद ट्रॉली से सैदखानपुर व दरियाबाद होते हुए पटरंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समपार फाटकों, क्राॅसिंग, टर्न आउट, सिग्नलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर पटरंगा से सफदरगंज के बीच दोहरी रेल लाइन पर ट्रेन चलाकर ट्रायल किया। दोपहर में सीआरएस ने रेल अधिकारियों के साथ दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर का खाना खाया। इस मौके पर एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ला, सीएओ सुरेश सपरा, स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश मिश्रा,भरत भूषण यादव समेत तमाम अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे। एडीआरएम ने बताया कि अब इस रूट पर 130 किमी प्रतिघंटा से ट्रेनें चलेगी।
विज्ञापन

आज आएंगी आस्था स्पेशल, बढ़ाई गई सुरक्षा
अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रेलवे के हर जोन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके लिए रेलवे सुरक्षसा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से अयोध्या के लिए शुक्रवार को आस्था स्पेशल ट्रेन बाराबंकी से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed