{"_id":"628bdd3aa92cac651d2ac287","slug":"road-accident-barabanki-news-lko6319512133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बस, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बस, 8 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। देवा से जा रही बरातियों से भरी बस की ग्राम साढ़ेमऊ के पास ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में बस में सवार महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना व कस्बा देवा निवासी बाबू कुरैशी की बरात सोमवार को ग्राम जीगिनिया जिला बहराइच को बस से जा रही थी। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर ग्राम साढ़ेमऊ शारदा नहर पुल के निकट बरातियों से भरी बस रामनगर की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
यह सुनकर राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे में घायल सत्तार, साजिदा निवासी बरेठी, नियाज ग्राम गोयला चिनहट, सलीम बाबा निवासी ग्राम सिपहिया देवा, शकील निवासी ग्राम सारा सलित कोठी, अनस, राजेंद्र निवासी ग्राम तकिया देवा, गुलाम वारिस निवासी ग्राम बीबीपुर कोठी को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर भेजा। वहां पर चिकित्सकों ने साजिदा की हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अचानक हुई इस घटना से शादी की खुशियां काफूर हो गईं।