फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

सवारी भरा टेम्पो पलटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
road accident
फतेहपुर (बाराबंकी)। सवारियां लेकर जा रहा तेज रफ्तार टेम्पो पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मृत युवक के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। यह हादसा सोमवार की शाम मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में फतेहपुर-बेलाहरा मार्ग पर भटुवामऊ के पास हुआ।
विज्ञापन

बेलाहरा से सवारी बैठाकर एक टेम्पो सोमवार को फतेहपुर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में असंतुलित होकर टेम्पो पलट गया। इस हादसे में टेम्पो सवार दो युवक उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर दौड़े राहगीरों ने टेम्पो को उठाकर सीधा किया। इसके बाद नीचे दबकर घायल दोनों युवकों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर किया। वहीं घायल पीलीभीत जिले के बिलहड थाना क्षेत्र के जादमपुर निवासी संतोष कुमार (28) का उपचार किया जा रहा है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। हादसे के बाद टेम्पो में सवार अन्य लोग दूसरे वाहनों को पकड़कर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत
बाराबंकी। बाजार से पैदल घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल युवक को आननफानन स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह हादसा रविवार को दरियाबाद थाना क्षेत्र के कोटवासड़क से कोटवाधाम जाने वाले मार्ग पर सैदखानपुर के पास हुआ। रविवार को थाना क्षेत्र के पूरे पमई निवासी रामशंकर (35) सैदखानपुर स्टेशन के पास बाजार आया था। देर शाम वह पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed