फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

बेकाबू ट्रक बाइक, कार को रौंद घर में घुसी, एक की मौत

Thu, 23 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
road accident
देवा (बाराबंकी)। तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार लोगों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे स्थित गुमटी दुकानों को टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसा। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए। जिसमें तीन को गंभीर दशा में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार शाम देवा-बाराबंकी मार्ग पर मामापुर गांव के पास स्थित देवा मेला बस स्टॉप के पास हुआ। देवा की ओर से बाराबंकी जा रहा ट्रक ने एक के बाद कर तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के दाहिनी पटरी पर रखी गुमटी दुकान व कार को टक्कर मारते हुए कसगर के घर में घुस गया।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से घायलों को निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मामापुर गांव निवासी संतोष को मृत घोषित कर दिया। मामापुर निवासी कल्लू व लतीफ को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं अतुल, अनुष्का, बीना यादव व मो. अयूब व मिश्रीलाल यादव का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ आतिश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दो को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। मामूली रूप से घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। उधर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed