फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   road accident

रोडवेज बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
road accident
टिकैतनगर (बाराबंकी)। रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत मोहम्मदपुर चौराहे पर सड़क से लगी इंटरलॉकिंग पटरी के किनारे मंगलवार सुबह बड़ेला निवासी अनिल सिंह (55) और जगदीशपुर मजरे सदुल्लापुर निवासी फजल उर्फ बम्बइया (33) खड़े थे। तभी लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाली मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस चालक ने सड़क पार कर रहे एक अन्य युवक को बचाने के चक्कर में अपनी बायीं ओर स्टेयरिंग घुमा दी।
विज्ञापन

स्टेयरिंग ज्यादा घूम जाने से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े फजल व अनिल को टक्कर मारते हुए आगे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान मौका पाकर बस चालक भाग निकला। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस एनएचएआई की एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल फजल को लादकर जिला अस्पताल ले जाने लगी मगर रास्ते में उनकी मौत हो गई। जबकि बड़ेला निवासी अनिल सिंह का उपचार चल रहा है। कोतवाल अजय त्रिपाठी का कहना है कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बेकाबू पिकअप पलटी, बाइक सवार दो जख्मी
घुंघटेर। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बाबाकुटी के निकट तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप बाइक सवार को बचाने में अचानक बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप पलटने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मंगलवार को पिकअप लखनऊ से एंगल लादकर महमूदाबाद जा रहा था। पिकअप में क्षमता से अधिक लोहे के एंगल लदे थे।
उसके पलटने से बाइक व एक कार चपेट में आ गई। हादसे में डफ्फरपुर निवासी बाइक सवार दीपक वर्मा (38) व शुभम राठौर (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ लोहे के एंगल फैल गए। जिससे दोनों तरफ रास्ता अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंगल को किनारे कराया। करीब एक घंटे बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें रहीं। थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। (संवाद)

अयोध्या हाईवे पर हादसे में युवक की मौत
उधौली। अयोध्या हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार को जैदपुर थाना क्षेत्र में निबहा गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता किया जा रहा है। वहीं मृतक कहां का निवासी है, पुलिस इस बारे में भी जानकारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed