{"_id":"60fc57728ebc3e586054a7bd","slug":"road-accident-barabanki-news-lko588328235","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल भर में मातम में बदल गई श्रद्वालुओं की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल भर में मातम में बदल गई श्रद्वालुओं की खुशियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर हंसी खुशी नाग देवता मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। इसमें मृतकों व घायलों की पहचान हो गई है। मृतकों के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मजीठा में नाग देवता का भव्य व पौराणिक मंदिर है। यहां पर गुरु पूर्णिमा को भव्य मेले का आयोजन होता रहा है। इसी मेले में शामिल होने व नाग देवता के दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहे सीतापुर जिले के थाना संदना की मनवा चौकी की ग्राम सभा बगुला पारा के तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली को शुक्रवार रात देवा कुर्सी मार्ग पर ग्राम जरुआ पुल के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली सड़क पार कर खंती में जा गिरी। जिसके चलते ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में संतराम (50) निवासी बगुलापुर, रामरतन (40), शुभकरण (35), विश्वनाथ (50) शामिल हैं। जबकि जगमोहन, सुनीता, मकरंद, दुलारा उर्फ कामिनी, सोनम, फूलन देवी, रामपति, नीलम, रमा, रामकली, दया रानी, लक्ष्मी, श्रीदेवी, ओमप्रकाश, गजराज, खुशी राम, राम दुलारे, सत्रोहन, लवकुश, नंदू, व ट्रैक्टर चालक सुनील सहित कुल 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने वाहनों से सीएचसी देवा भेजवाया। जहां पर इनमें से 19 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी ने की घायलों की मदद
हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। कप्तान ने घायल महिलाओं व बच्चों को जहां अपने हाथ से पानी पिलाया वहीं उनके इलाज के लिए चिकित्सकों से बात भी की। इसके साथ ही पीड़ितों के परिजनों को इस बारे में बताने के साथ ही उनके इलाज व भोजन आदि का भी इंतजाम पुलिस ने करवाया है।