फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   river level

सरयू का जलस्तर बढ़ा, तेलवारी के पास शुरू हुई कटान

Sun, 11 Jul 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
river level
कोटवाधाम (बाराबंकी)। कटान रोकने को लेकर कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तेलवारी गांव के पास 15 दिन के अंदर फिर से कटान शुरू हो गई है। इससे आसपास के गांवों के लोग सहम उठे हैं, वहीं कटान की सूचना मिलते ही बाढ़ खंड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी के धारा में बसे गांव के लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। सरयू नदी ने तेलवारी गांव के पास एकबार फिर कटान करना शुरू कर दिया है। इससे 15 दिन पूर्व बाढ़ खंड द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। शनिवार सुबह से गांव के पास तेजी से नदी ने कटान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बाढ़ खंड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कटान को रोकने का कार्य शुरू कर दिया। तेलवारी गांव को बचाने के लिए एक बार फिर कार्य जोरों पर शुरू किया गया है। गांव के सुरेश सिंह, रामदेव चौहान, भजन, माधुरी जितेंद्र ने बताया कि नदी ने एक बार फिर गांव के पास तेज कटान शुरू कर दीं है। नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, ऐसे में बाढ़ खंड को बचाव कार्य भी करना आसान नही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम रहे कि बाढ़ खंड के अधिकारियों ने कटान को रोकने व तेलवारी गांव बचाने के लिए यहां पर सैकड़ों ट्रॉली पक्की ईंट नदी में डाली थीं। जिससे नदी का पानी सीधा कटान न कर सकें। मगर बाढ़ खण्ड का यह दाव पेच भी काम नही आया और शनिवार को नदी ने तेलवारी गांव में फिर कटान शुरू कर दी है। अब बाढ़ खंड के अधिकारी कोई नया दांवपेंच तलाशने में जुटे हैं। किस तरह इस सरयू नदी की भीषण कटान को रोका जाए।

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने तथा तेलवारी गांव के पास कटान शुरू होने की सूचना मिलने पर बाढ़ खंड के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। कटान को रोकने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है, जल्द ही कटान पर काबू पा लिया जाएगा।
- शशिकांत सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed