फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Reservations distroyed the equetion of ;leaders

आरक्षण ने फेरा दिग्गजों के मंसूबों पर पानी

Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण पर उस समय विराम लग गया। जब शासन ने बृहस्पतिवार शाम नगर पालिका परिषद समेत नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी। आरक्षण सूची जारी होने के बाद से जिले के एक नगर पालिका समेत कई नगर पंचायतों में चेयरमैन पद जीतने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटें कई दिग्गजों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। उधर, पार्टियों ने भी चेयरमैन पदों के लिए पार्टी के सदस्यों से आवेदनों को मांगना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

      
बृहस्पतिवार शाम शासन द्वारा नगर निकायों के अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी किए जाने के बाद प्रसार-प्रसार कर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे कई संभावित चेहरों पर मायूसी छा गई। लाखों रुपये खर्च कर नगर पालिका परिषद सीट जीतने के लिए लगे दिग्गजों को स्वयं की जगह पत्नी या मां को लड़ाने के लिए नए सिरे से मेहनत करनी होगी। जिले में सबसे रोचक मुकाबला होने वाले नगर पालिका सीट इस बार महिला चेहरा अध्यक्ष के रुप में सामने आएगा।
विज्ञापन


इसके लिए निर्वतमान अध्यक्ष व भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, हफीज भारती के अलावा धर्मेंद्र यादव, पंकज गुप्ता पंकी, राजेश प्रताप सिंह राजू, बाबादीन यादव समेत कई दिग्गज अपनी पत्नियों के सहारे राजनीतिक वजूद बचाने की रणनीति शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

       
आरक्षण सूची जारी होने के बाद भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी तेज हो गई है। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में सत्तादल भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा पार्टी हाईकमान के दिशा निर्देश मिल चुके हैं। अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका समेत सभी निकायों के अध्यक्ष व सभासद सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा।


सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी सीटों पर पार्टी के सिंबल पर चुुनाव लड़ने की तैयारी है। 20 अक्टूबर तक आवेदन मांगें गए हैं। जिन्हें 23 अक्टूबर तक पार्टी हाईकमान को भेज दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पार्टी पूरी ताकत व मेहनत के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। बसपा जिला प्रभारी सुरेश गौतम ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर सभी सीटों पर हाथी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके लिए जल्द ही बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed