फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   reservation will declare today

आरक्षण से आज उठेगा पर्दा, पंचायत चुनाव का बजेगा बिगुल

Tue, 02 Mar 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
reservation will declare today
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीडीसी, बीडीसी, ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के पदों पर आरक्षण की अधिकृत सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। आरक्षण से पर्दा उठने के बाद गांव में सियासी माहौल और गर्मा जाएगा। कई की जहां कुर्सी छिनेगी वहीं कई का रास्ता आसान भी होगा। कोई कमी न रह जाए इसे लेकर सीडीओ और सभी एसडीएम पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दिन भर कसरत करते रहे।
विज्ञापन

जिले की डीडीसी के 57, बीडीसी के 1440, ग्राम प्रधान के 1161 और ग्राम पंचायत सदस्य के 14,499 पदों पर चुनाव के लिए जारी नई नीति के तहत आरक्षण की सारी कवायद पूरी हो गई है। मंगलवार को डीएम की अधिकृत मुहर लगने के बाद आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। ग्राम प्रधान के लिए 1161 पदों में से 261 अनुसूचित जाति, 311 पिछड़ा, 392 महिलाएं के आरक्षण के बाद 589 सीटें अनारक्षित होंगी।
विज्ञापन

जिस पर सभी वर्ग के लोग अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। नए नियमों के तहत पहली बार उन सीटों का आरक्षण किया जाना है जो अभी तक किसी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हो पाईं थी। यह प्रक्रिया डीडीसी और बीडीसी में भी अपनाई जाएगी। मंगलवार को आरक्षण की सूची से पर्दा हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर जिला मुख्यालय तक जहां जानकारी के लिए संभावित प्रत्याशी पता लगाने में जुटे रहे। वहीं डीआरडीए के सभागार में सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायत से लेकर कर्मचारियों तक को यहीं बुुला लिया गया था। एक-एक सीट पर आरक्षण में कोई गड़बड़ी न मिले इसे लेकर कसरत होती रही।
वहीं दूसरी तरफ गांवों में सियासी माहौल पूरी तरह से छा गया है। कौन सीट किसकी होगी इसके कयास भी लगते रहे हैं। वहीं आरक्षण आने को लेकर जहां अधिकृत तौर पर कसरतें होती रहीं। वहीं सोशल मीडिया पर कई ग्रुपों में कई ब्लॉकों की आरक्षण सूची तैरती रही। इसे लेकर काफी भ्रम लोगों में फैलता रहा।
ब्लॉकों पर चस्पा होगी आरक्षण सूची
आरक्षण सूूची जारी होने के बाद उसे पंद्रह ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा किया जाएगा। जहां पर उस ब्लॉक के ग्राम पंचायत के लोग अपने गांव के आरक्षण की जानकारी ले सकेंगे। सूची चस्पा की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक के बीडीओ और एडीओ पंचायत को दी गई है। चार से आठ मार्च तक ब्लॉकों पर आपत्तियां ली जाएंगी।

नौ मार्च को ब्लॉकों की आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में एकत्र की जाएंगी। 10 से 12 मार्च के बीच जिलास्तर पर गठित कमेटी द्वारा जांच के बाद निस्तारण किया जाएगा। 13 और 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 15 मार्च को प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत की आरक्षण सूची शासन को भेजी जाएगी।
बीडीसी की वर्गवार आरक्षित सीटें
अनुसूचित जाति- 414
पिछड़ा अन्य वर्ग- 383
महिला- 219
अनारक्षित- 424
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed