फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   reservation

एससी वर्ग का ही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 18 Mar 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
reservation
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष एससी वर्ग का ही होगा, शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जबकि पूर्व में जारी आरक्षण में भी यह पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। सरकार द्वारा जारी नए आदेश में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर तैयारियों में जुटे लोग दावेदारी को लेकर चहक उठे हैं।
विज्ञापन

अदालत ने 2015 को आधार मानकर ही आरक्षण प्रक्रिया जारी करने का आदेश सरकार को दिया था। इसी क्रम में बुधवार की देर रात सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में इस बार भी यह पद एससी वर्ग के लिए ही आरक्षित किया गया है। पूर्व में भी यह पद एससी वर्ग को ही गया था। लेकिन अदालत द्वारा आरक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से जारी किए जाने के निर्देशों के बाद अटकलों का बाजार गरम हो गया था। लेकिन देर रात शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नया आरक्षण जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार भी यह पद एससी कोटे में गया है। देर रात आदेश आने के बाद इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैली। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होने का सपना संजोए लोगों की बांछे एक बार फिर खिल उठी हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी एससी वर्ग को जाने से कईयों की उम्मीदों पर पानी भी फिर गया है। ब्लाक प्रमुख, बीडीसी और ग्राम प्रधान की आरक्षण की सूची 18 या 19 मार्च में जारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed