{"_id":"6824f8041a28c1415a0264dd","slug":"registration-for-graduation-in-colleges-begins-barabanki-news-c-315-1-brp1005-139340-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महाविद्यालयों में स्नातक के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महाविद्यालयों में स्नातक के लिए पंजीकरण शुरू
Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालयों में विषयवार अलग-अलग सीटें हैं। स्नातक में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। पंजीकरण बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश दिया जाएगा।
जनेस्मा महाविद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के लिए अलग संकाय बनाया गया है। जिसमें छात्र छात्राओं को विषय से संबंधित कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और वाईफाई सुविधा भी है। जनेस्मा, रामनगर पीजी काॅलेज व संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर हरख महाविद्यालय में लाइब्रेरी में पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें मौजूद है। छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित पुस्तकों के अलावा भी अध्ययन सामग्री है।
जनेस्मा में स्नातक की 1140 सीटें
बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशात्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मध्य कालीन इतिहास में 600 सीटें हैं। शैक्षणिक विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से कॉलेज में बीते वर्ष से दो नए कोर्स गृह विज्ञान और भूगोल चल रहे हैं। प्रत्येक के लिए 60-60 सीटें हैं। इसके अलावा बीएससी में 300 सींटें, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
हरख महाविद्यालय में हैं 820 सीटें
संतकवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख में सीटे हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर बीए में 480, बीएससी 120, बीकाम 60, एमकाम 60, एमएससी मैथ 60, एमएससी 40 सीटें हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 30 मई है।
राजकीय महाविद्यालय हसौर में 580 सीटें
राजकीय महाविद्यालय हसौर में सीटे हैं। हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य सभी विषयों में 60-60 सीटे हैं। मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित में 40-40 सीटे हैं। वहीं रामनगर पीजी काॅलेज में 600 सीटें हैं।