फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   regignation of bdo

डीएम, सीडीओ पर उत्पीड़न का आरोप, बीडीओ ने दिया इस्तीफा

Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
regignation of bdo
बाराबंकी । रामनगर के खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा आयुक्त ग्राम्य विकास को दे दिया है। देर रात वायरल हुए इस्तीफे में पीड़ित बीडीओ ने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और सीडीओ एकता सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उधर त्यागपत्र देने के बाद पीडीएस संघ भी लामबंद हो गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने एक डेढ़ घंटे बीडीओ से बात की और समझाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने मंगलवार की रात ग्राम विकास आयुक्त को अपना त्याग पत्र दे दिया। जिसकी चर्चा पूरे दिन ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक होती रही। पीडीएस संघ की बैठक भी हुई लेकिन अधिकृत तौर पर किसी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र में बीडीओ अमित त्रिपाठी ने सीधे जिलाधिकारी और सीडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले एक माह से इन दोनों अधिकारियों द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिसकी मुख्य वजह डीएम द्वारा मेरा तबादला पूरेडलई करने के बाद सांसद उपेंद्र सिंह रावत के अनुुरोध पर तबादला निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसने किसी नेता से सिफारिश नहीं की। आरोप है कि इसके बाद डीएम आवास पर उसे बुलाकर डांटा गया और भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी तक दी गई। पीड़ित ने 31 जून को निरीक्षण के दौरान उसे बुुखार में मौके पर बुुलाना और डीएम द्वारा फटकारने का भी आरोप लगाया है।
बीडीओ अमित त्रिपाठी ने डीएम पर उसका एसीआर खराब करने की बात भी पत्र में कही है। इसी कारण पीड़ित बीडीओ ने अपने पद से इस्तीफा देने का कारण बताया है। इस मामले में डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।

आयुक्त ग्राम्य विकास करेंगे जांच
बीडीओ का यह प्रकरण शासन स्तर पर पहुंचने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आयुक्त ग्राम्य विकास को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसकी खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed