फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Referred 46 patients who arrived in critical condition

Barabanki News: गंभीर हालत में पहुंचे 46 मरीजों को किया रेफर

Mon, 10 Feb 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 10 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Referred 46 patients who arrived in critical condition
कोटवाधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।  संवाद
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 46 मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान 18 मरीजों में टीबी के लक्षण दिखने पर उपचार के लिए मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 3555 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1334, महिलाओं की संख्या 1298 और बच्चों की संख्या 923 रही। इस दौरान कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर 119, हेपेटाइटिस बी के 20, हेपेटाइटिस सी के आठ, मलेरिया के 90, डेंगू के पांच मरीजों की जांच की गई लेकिन इनमें से एक भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान नेत्र रोग के 10, बुखार के 207, लिवर के 34, सांस के 413, गैस्ट्रो के 388, डायबिटीज के 256, त्वचारोग के 419, खून की कमी के 174 और हाइपरटेंशन के 39 मरीज देखे गए। इलाज के लिए आए रामप्रवेश, कौशल किशोर, भभूती व गायत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से इलाज के बाद भी कोई सुधार न होने पर पीएचसी पर दिखाया। यहां चिकित्सकों द्वारा जांच कराए जाने के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को बेहतर इलाज मिले, इसके निर्देश सभी चिकित्सकों को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed