{"_id":"648a186cef8031832e02fb24","slug":"raw-wall-collapsed-death-of-old-man-barabanki-news-c-13-1-289241-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कच्ची दीवार ढही, दबकर वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कच्ची दीवार ढही, दबकर वृद्घ की मौत
Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी ज्वाला सिंह (60) को कुछ दिन पहले सरकारी आवास आवंटित हुआ था। इसका निर्माण कार्य चल रहा था।
एक पुरानी कच्ची दीवार आधी गिरा दी गई थी, जबकि आधी बची थी। बुधवार को ज्वाला सिंह इसी दीवार के बगल बैठे थे तभी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उसके मलबे में दबकर वृद्घ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मलबा हटाकर गंभीर हालत में सीएससी बनीकोडर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई।