फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ravidas Jayanti celebration

धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

Tue, 23 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी Updated Tue, 23 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti celebration
संत शिरोमणि रविदास की जयंती के मौके पर सोमवार को शहर में रंग-बिरंगी झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। झांकियों के साथ बैंडबाजे की धुन पर युवक, युवतियां व महिलाएं झूमते हुए चल रहे थे। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



मोहल्ला कानून गोयान से शुरू हुई शोभा यात्रा में संत रविदास के जीवन पर आधारित तरह-तरह की झांकियां सजाई गईं। ये झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा में आजाद नगर, सिद्धार्थनगर, पीरबटावन सहित कई मोहल्लों की झांकियां शामिल र्हुईं।
विज्ञापन



नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी इस शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मोहल्ला पैसार सिद्धार्थनगर पहुंच कर यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में मनोज कुरील ने संत रविदास के जीवन के संबंध में लोगों को विस्तार से बताया। कहा कि संत रविदास के समय में स्त्री और दलितों की हालत बद से बदतर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समय में संत रविदास ने समाज को इन बुराइयों के खिलाफ  अलख जगाने की पहल की। संत रविदास ने लोगों को बताया था कि जन्म से नहीं कर्म से ही इंसान महान होता है। उसी समय धर्मों में फैल रहे पाखंड व अंध विश्वास का उन्होंने कड़ा विरोध किया।


उन्होंने दान दक्षिणा की बजाय मेहनत करके अपने परिवार का भरण पोषण का संदेश दिया। इस मौके पर रमेश चन्द्र कुरील, मथुरा प्रसाद, शत्रोहनलाल, प्रेमकुमार, राधेश्याम डॉ. राजारामए पवन कुमार कुरील, रक्षक कुरील, राहुल बाथम, अनन्तराम वर्मा, अमरीश कुरील, धीरज कुरील, रामकुमार गौतम, मुकेश गौतम, दीपू, अंकित, परमेश्वरए पंकज, छत्रपाल गौतम, मुन्ना गौतम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed