फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ration card

नए सिरे से होगा राशन कार्डों का सत्यापन

Fri, 28 Oct 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ration card
बाराबंकी। राशन कार्डों का सत्यापन नए सिरे से होगा। इस बार इसका जिम्मा एसडीएम और बीडीओ को सौंपा गया है जो राशनकार्डों की जांच कर अपनी रिपोर्ट 30 नवंबर तक जिला प्रशासन को सौंपेंगे। शासन के आदेश के बाद इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और तहसील स्तर पर राशन कार्डों की जांच के लिए टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलें में पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों की संख्या साढ़े पांच लाख तथा अन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या एक लाख 18 हजार के आसपास है। शासन के एक आदेश पर जून-जुलाई में राशनकार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी इसमें अपात्रों को स्वत: राशन कार्ड सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन

इसके तहत जिले में करीब 14 हजार लोगों ने अपने राशनकार्ड सरेंडर कर दिए थे। मगर शासन के एक आदेश के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह से रोक दी गई। इसके बाद अब फिर से राशनकार्डों का सत्यापन कराने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार इसका जिम्मा एसडीएम और बीडीओ को सौंपा गया है जो टीमें बनाकर राशन कार्डों का सत्यापन कराएंगे। डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से मिले आदेश और डीएम की अनुमति के बाद राशनकार्डों का सत्यापन कराने के लिए सभी एसडीएम और बीडीओ को पत्र भेज दिया गया है।

ये होंगे अपात्र
इस सत्यापन में ऐसे कार्डधारकों के भी कार्ड काट दिए जाएंगे जिन्होंने पांच माह से राशन नहीं लिया है। वहीं आयकर दाता, चार पहिया वाले, ट्रैक्टर, एसी, पांच किलोवाट कनेक्शन, पांच एकड़ सिंचित जमीन वाले, एक से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस वाले, दो लाख से अधिक वार्षिक आय वाले अपात्र होंगे। जांच में इनके राशनकार्ड काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed