{"_id":"674cc6371fc4108d8001c437","slug":"rape-victim-threatened-daughter-stopped-from-going-to-school-barabanki-news-c-315-1-brp1006-129014-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुष्कर्म पीडि़ता को धमकी, बेटी का स्कूल जाना बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुष्कर्म पीडि़ता को धमकी, बेटी का स्कूल जाना बंद
Mon, 02 Dec 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हिंदू बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने व दुष्कर्म कर शादी करने के आरोपी के भाई द्वारा पीड़िता को बीच सड़क पर धमकाने का मामला सामने आया है। इससे परेशान युवती का आरोप है कि पुत्री के अपहरण की धमकी दी जा रही है। उसका स्कूल जाना बंद हो गया है। पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
13 सितंबर को एक युवती ने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया था कि देवा रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी आजम जैदी नामक युवक ने खुद को अमन बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। दुष्कर्म के बाद शादी की और पुत्री के जन्म के बाद तलाक दे दिया। आरोपी युवक जेल में बंद है।
अब पीड़िता ने बताया कि आरोपी की जमानत हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 24 नवंबर को युवती को भी बयान के लिए बुलाया गया था। वहां से वापस आने के बाद शहर के पटेल तिराहे पर महिला सिपाही युवती को छोड़कर गई तो आरोपी का भाई जमा जैदी आ गया।
विज्ञापन
उसने अदालत में बयान बदलने के लिए धमकाया। युवती का कहना है कि अब वह बहुत भयभीत है। बेटी को स्कूल नहीं भेज रही है। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।