{"_id":"673d0713cddd8741d00cf3a4","slug":"rape-victim-girl-gives-birth-to-dead-baby-barabanki-news-c-315-1-brp1007-128298-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया मृत शिशु को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया मृत शिशु को जन्म
Wed, 20 Nov 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को झांसा देकर सात माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इसी बीच किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को करीब एक साल पूर्व गांव के ही सुनील कुमार ने झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सोमवार को अस्पताल लेकर गए। यहां जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने सुनील कुमार द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीएनए सैंपलिंग कराई जा रही है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।