फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raod block

निवर्तमान प्रधान ने जेसीबी से पटवाया चक मार्ग

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
raod block
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के एक महीने बाद ग्राम पंचायत परसा के पूर्व प्रधान द्वारा जेसीबी मशीन से चक मार्ग पटवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव में लोग मतदाताओं को रिझाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड की ग्राम पंचायत परसा द्वितीय में गुरुवार को एक चकमार्ग पटवाया गया है। इसकी लंबाई करीब 200 मीटर है। यह मार्ग रामदेवी के खेत से लेखराज के खेत तक जेसीबी मशीन से पटवाया गया है। इस मार्ग पर पहले से खड़ंजा लगा हुआ था। उसी खड़ंजे के ऊपर मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। यह कार्य तब करवाया गया है जब ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हुए करीब एक माह बीत रहा है।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि पांच वर्षों में जो कार्य नहीं कराया गया वह कार्य पूर्व प्रधान चुनाव के नजदीकी समय में करा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए यह कार्य निजी खर्चे पर किया गया हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत अभय शुक्ला ने बताया कि इस मार्ग के पटवाने के लिए कोई इस्टीमेट नहीं बना है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed