फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ramsanehighat got the status of Model Nagar Panchayat.

Barabanki News: रामसनेहीघाट को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

Sat, 09 Dec 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ramsanehighat got the status of Model Nagar Panchayat.
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट को मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। इस पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। रामसनेहीघाट को तीन वर्ष पहले नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ था। अब रामसनेहीघाट नगर पंचायत को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित किया गया है।
विज्ञापन


पांच ग्राम पंचायतों को मिलाकर हुए नगर पंचायत के गठन के बाद हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। रामसनेहीघाट को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चयनित किया गया है। शासन के अनु सचिव विवेक कुमार गुप्ता की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार डीएम को पत्र लिखकर बीते मंगलवार को तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। साथ ही सभी घरों में शुद्ध पेयजल, सेप्टेज मैनेजमेंट की व्यवस्था, कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग, विद्यालयों का कायाकल्प, साइड पटरी, दोनों साइड नालियों, जलनिकासी, फुटपाथ का निर्माण आदि कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ व नगर विकास मंत्री एके शर्मा की ओर से रामसनेहीघाट को आदर्श नगर पंचायत में शामिल किया गया है। इससे यहां प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला कनेक्शन, स्वनिधि योजना, प्रकाश व्यवस्था, बरातघर जैसी योजनाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीशचंद्र शर्मा, राज्यमंत्री






सुगमता से हो सकेंगे कार्य
राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा के प्रयासों से ही आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला है। इससे अतिरिक्त धनराशि यहां मिलेगी। नवगठित नगर पंचायत होने के कारण कई बड़े कार्य होने हैं। वह कार्य अब सुगमता से कराए जा सकेंगे।

- धीरज सिंह, ईओ






अब तेजी से होगा विकास
रामसनेहीघाट नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने से अब यहां का विकास तेजी से हो सकेगा। नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। सभी सभासदों, कर्मचारियों व नगरवासियों के साथ काम करके विकास कराया जाएगा।
- डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed