{"_id":"6053aee08ebc3e76a43de344","slug":"raman-and-islam-topped-in-marathon-barabanki-news-lko5702608135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में रमन व इस्लाम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में रमन व इस्लाम अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। मैराथन में पांच किमी लंबी रेस में इस्लाम व दो किमी में रमन प्रथम रहे। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता के अलावा तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के अद्रा गांव में गुरुवार को मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह ने किया। पांच किलोमीटर की रेस प्रतियोगिता में मो. इस्माइल प्रथम, अमन सिंह दूसरे तथा आनंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार दो किमी की दौड़ प्रतियोगिता में रमन कश्यप प्रथम, आनंद दूसरे तथा धर्मेंद्र यादव तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागी को 31 सौ व उप विजेता 21 सौ तथा तीसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ट्रैक सूट के रूप में मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रणविजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छुपी प्रतिभाएं बाहर आएं और दौड़ के प्रति उनमें जागरूकता पैदा हो, इसके लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं के स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास में भी सहायक होंगे। आयोजक रणंजय सिंह ने अतिथियों का आभार जताते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अतुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अश्वनी मिश्रा, गोलू सिंह, धर्मेंद्र यादव व लवलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।