{"_id":"67f2dedaa3499c1f1c05c62b","slug":"ram-was-born-from-gurukul-to-his-resting-place-barabanki-news-c-315-1-brp1006-136644-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गुरुकुल से लेकर विश्राम स्थल तक जन्मे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गुरुकुल से लेकर विश्राम स्थल तक जन्मे राम
विज्ञापन
रामनवमी पर सजा भव्य रामदरबार।
बाराबंकी। चैत्र शुक्ल नवमी पर पूरे जिले में श्रीराम जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कहीं राम के गुरुकुल में कीर्तन गूंजे तो कहीं उनके विश्राम स्थलों पर प्रसाद व भंडारे के साथ जयघोष हुए। दोपहर 12 बजते ही मंदिरों से लेकर घर तक भए प्रकट कृपाला दीन दयाला...के स्वर गूंजे।
जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर सप्त ऋषि आश्रम को प्रभु श्रीराम का बालकालीन गुरुकुल माना जाता है। यहां भजन-कीर्तन के साथ भोग व पूजन कर जन्मोत्सव मनाया गया। रामजन्म पर संत-महंतों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं, दादूपुर गांव के समीप वनवास से लौटते समय राम के विश्राम स्थल राजारमन धाम में साप्ताहिक रामकथा का समापन रामनवमी के दिन विशाल भंडारे और मेले के आयोजन के साथ हुआ। शहर के राम जानकी मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। यहां कलाकारों ने हनुमानजी के स्वरूप में भक्तों के साथ नृत्य किया। दोपहर से देर शाम तक पारंपरिक भंडारा चलता रहा। वहीं, शहर के नागेश्वरनाथ मंदिर के पास भाजपा नेता राज कासिम ने अब्बास अली अंसारी, दानिश, फसन हुसैन, पुत्तन मिया, सोहेल अंसारी समेत कई युवकों के साथ मिष्ठान बांटा।
रामसनेहीघाट के सुमेरगंज स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में फूलों की सजावट हुई। ढोल मंजीरे की धुन व कीर्तन के बीच पुरोहित केशरी नारायण मिश्र ने पूजन सम्पन्न कराया। बाबा रामसनेही के मंदिर में मेला लगा। सिद्धौर के सिद्धेश्वर मंदिर में रामचरितमानस पाठ के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फतेहपुर नगर के प्राचीन यशोदा मंदिर में पुजारी रामचन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में भोग, आरती व विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं, बड़ा ठाकुर द्वारा मंदिर में राम का दरबार सजा। बेलहरा स्थित संत रामप्रसाद बाबा मंदिर में विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने पूजा-अर्चना की। कोटवाधाम स्थित बाबा जगजीवन साहेब दास की ड्योढ़ी पर माथा टेकने वालों की सुबह से भीड़ रही।
विज्ञापन
मसौली में राम जन्म पर 151 गोले दागे
मसौली के बाबा भगवतदास रामसरनदास कुटी के हनुमान मंदिर में राम जन्म के बाद आरती और भोग के बाद 151 गोले दागे गए। पुजारी रामलाल दास व मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहित वर्मा मौजूद रहे।
हैदरगढ़ में अष्टम शोभायात्रा में शौर्य का प्रदर्शन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा हैदरगढ़ में देर शाम श्रीराम की अष्टम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमा को सजाया गया था। इसके बाद अयोध्या जन्मभूमि मंदिर में रामलला की छवि को दर्शाती प्रतिमा शोभायमान हो रही थी। पंजाबी खालसा व सिंधी ग्रुप द्वारा तलवार व लट्ठबाजी के माध्यम से शौर्य का प्रदर्शन किया गया। डीजे पर नृत्य करते युवक आगे बढ़ रहे थे। रामेश्वरम शिवाला, सुबेहा तिराहा, लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे से होते हुए शोभायात्रा मुख्य चौराहा से रायबरेली मार्ग कस्बा में शीतला माता मंदिर गली तक गई। हिंदू युवा वाहिनी के आनंद पांडेय, बृजेश शुक्ला, चेयरमैन आलोेेेक तिवारी, दीपू, विवेक पांडेय, सभासद सूरज दीक्षित, शिवा वर्मा आदि मौजूद रहे।