{"_id":"691f66625a73a94a42009276","slug":"rajmal-murder-case-wife-and-minor-son-commit-murder-together-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152292-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमल हत्याकांड: पत्नी और नाबालिग बेटे ने मिलकर की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमल हत्याकांड: पत्नी और नाबालिग बेटे ने मिलकर की हत्या, गिरफ्तार
Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में किसान राजमल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात के 48 घंटे के भीतर ही पता चला कि राजमल की हत्या उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे ने मिलकर की थी।पुलिस पूछताछ के अनुसार, मृतक राजमल अपनी पत्नी पर पैसों के लिए दूसरे लोगों से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जब पत्नी विरोध करती थी, तो वह शराब पीकर पत्नी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई करता था। इससे तंग आकर मां और बेटे ने राजमल से छुटकारा पाने की योजना बनाई।
मीरपुर गांव निवासी राजमल अपनी बेटी की शादी के बाद पत्नी और 17 वर्षीय बेटे के साथ गांव में रहकर खेती करता था। 18 नवंबर की सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर बड्डूपुर मार्ग के किनारे मिला था। शुरुआत में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। न तो कोई पुरानी दुश्मनी थी और न ही किसी विवाद की जानकारी, इसलिए मामला ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। पुलिस की मैनुअल और डिजिटल जांच में नए तथ्य सामने आए। कुछ लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही राजमल ने पत्नी को बुरी तरह पीटा था। पुलिस ने घरेलू विवाद की दिशा में जांच बढ़ाई, तो पता चला कि यह झगड़ा अक्सर होता था और राजमल नशे में मारपीट करता था तथा पत्नी पर अनैतिक संबंधों के लिए दबाव डालता था।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि 17 नवंबर की रात राजमल अपने बड़े भाई के यहां ढोल-पूजन से लौटकर करीब 11 बजे घर से बाहर निकला। उसी समय पत्नी और बेटा भी उसके पीछे पहुंचे। दोनों ने पहले राजमल को धक्का देकर गिराया। इसके बाद बेटे ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल अपचारी के रूप में अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में फतेहपुर कोतवाल संजीत कुमार सोनकर, क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, और सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह शामिल रहे।