{"_id":"610054498ebc3e58407ae00b","slug":"rain-fall-barabanki-news-lko58877728","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में मंगलवार को सावन झूम के बरसा। झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया और लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर आ गए।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश मंगलवार को झमाझम में बदल गई। सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। लेकिन शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम में एकदम से बदलाव आ गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत ही नहीं मिली बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया।
लोग इसका आनंद लेने के लिए अपने घरों से बाहर आ गए। वहीं इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। उनका कहना है कि धान की फसल को इस समय पानी की सख्त जरूरत थी। यदि बारिश नहीं होती तो हम लोगों को निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ती। लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
यदि समय-समय पर इसी प्रकार से बारिश होती रही तो इस बार धान का बेहतर उत्पादन होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में तेजी से बदलाव आया है। इसलिए आसमान पर बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।