{"_id":"5aeb53244f1c1b56098b7ef4","slug":"rain-causes-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":" आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, फसलों को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, फसलों को भी नुकसान
Amarujala Bureau
Updated Thu, 03 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देररात आई आंधी पानी से ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। पोल गिरने व विद्युत तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब दस घंटे बाद लाइन दुरुस्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं खेतों में पड़ी गेहूं, मेंथा के अलावा आम की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मसौली क्षेत्र मेें मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण रामनगर, बुढवल, रायपुर, केसरीपुर, महादेवा, गनेशपुर समेत कई इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। करीब दस घंटे बाद गुरुवार दोपहर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र मेें जैदपुर व टाउन फीडर में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंत संदीप यादव का कहना है कि फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कटकापुर गांव के पास पोल गिरने व तार टूटने से सप्लाई बाधित हो गई। भवानीपुर गांव के पास जंफर में आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
जेई मधुकर सोनी का कहना है कि चार दिन पूर्व आई आंधी पानी से टूटे पोल को दुरुस्त करा दिया गया है। इसके अलावा भवानीपुर व कटकापुर गांव में आए फाल्ट को दुरुस्त करा दिया गया है। फतेहपुर क्षेत्र में बहरौली, हारा, नौहार, अब्बास नगर, बबुरी गांव में आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वैश्य का कहना है कि फाल्ट को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई है। जैदपुर में चार दिन पूर्व आई तेज आंधी में जैदपुर विद्युत उपकेंद्र के जुड़े गांव बरैया में एलएनटी लाइन खराब हो गई थी। इसकी शिकायत गांव के उपभोक्ता सईद अहमद, मुकील, लाल चन्द्र वर्मा, विनय वर्मा आदि ने की थी। शिकायत के बाद भी विद्युत लाइन को दुरुस्त नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ राजेेंद्र कुमार का कहना है कि विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कुर्सी क्षेत्र में अभी ज्यादातर गेहूं की फसल खेतों में काटकर डाल दी गई है। बीती रात पानी गिरने की वजह से यह फसल भीग गई।