फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Rain and strong winds caused the paddy crop to fall, leaving farmers worried.

Barabanki News: बारिश के साथ तेज हवा से धान की फसल गिरी, किसान परेशान

Fri, 25 Sep 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds caused the paddy crop to fall, leaving farmers worried.
बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।
बाराबंकी। मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बुधवार रात हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में इस वर्ष 1.62 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हुई है। समय पर धूप और बारिश मिलने से फसल अच्छी तरह लहलहा रही थी और खाद-पानी से उसकी वृद्धि भी बेहतर हुई।
विज्ञापन

अगैती बोआई करने वाले किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी। बुधवार रात बारिश के बाद बृहस्पतिवार को धूप निकली तो किसान फसल संभालने में जुट गए, लेकिन दोपहर बाद फिर बारिश होने से उनकी परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम की मार से किसान मायूस : कोठी के किसान रामपाल ने बताया कि इस बार धान की फसल पहले से कहीं बेहतर थी। सआहदतगंज के राजाराम के अनुसार उत्पादन पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सबसे अधिक नुकसान कटी पड़ी धान की फसल को होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में सबसे ज्यादा बारिश : मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी और बारिश की संभावना है। नवाबगंज में सर्वाधिक 28 मिमी, फतेहपुर में 22, रामसनेहीघाट में 15, हैदरगढ़ में 12, रामनगर में 11 और सिरौलीगौसपुर में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed