फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   railway signal

ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम से सुगम होगा गोरखपुर बाराबंकी के बीच रेल सफर

Sun, 31 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
railway signal
बाराबंकी। बाराबंकी से गोरखपुर के बीच रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे ट्रेनों के आवागमन में काफी आसानी होने के साथ ही यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। जिले से गोरखपुर की दूरी करीब 244 किलोमीटर है। यहां से प्रतिदिन लगभग 45 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। इन सिग्नल के लगने से ट्रेनों को बेवजह किसी स्टेशन या फिर रेल ट्रैक पर रुकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे में सिग्नल सिस्टम को अब ऑटोमेटिक सिस्टम में बदलने की तैयारी तेज कर दी गई है। अभी तक एबसेल्यूट सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगने से ट्रेनों को बेवजह कहीं भी खड़ी नहीं होना पड़ेगा। इसके चलते एक ही रूट पर एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए आसानी से चल सकेगी।
विज्ञापन

इन सिग्नल से रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ सकेगी। वहीं कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। यानी एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले फेज में 272 किमी. के दायरे में लगेंगे सिग्नल
रेलवे के अफसरों की माने तो पहले फेज में यह सिग्नल करीब 272 किलोमीटर के दायरे में लगेंगे। इसके लिए बाराबंकी से गोंडा, बस्ती व गोरखपुर के बीच की रेल लाइन को चुना गया है। दूसरे चरण में गोरखपुर से भटनी-छपरा रूट पर यह सिग्नल लगाए जाएंगे। लखनऊ-गोरखपुर रूट पर नए सिग्नल सिस्टम लगाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने यह प्रक्रिया तेज कर दी है।
एक किलोमीटर की दूरी पर लगेंगे सिग्नल
यह सिग्नल रेल लाइन पर पुराने सिग्नल से आगे प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे। ऐसे में यदि कभी आगे वाले सिग्नल में कोई कमी आती है तो पीछे चल रही ट्रेन के चालक को इस बारे में पता जाएगा। ऐसे में जो ट्रेन जहां होगी उसको वहां पर रोक दिया जाएगा।
इससे ट्रेन लेट भी नहीं होगी। अभी तक जो सिग्नल लगे हैं उससे एक ट्रेन को अगले स्टेशन से निकालने के बाद ही दूसरे ट्रेन को निकाला जाता है। लेकिन इस व्यवस्था से यह समस्या दूर हो सकेेगी।

रेलवे के नए सिग्नल व्यवस्था से ट्रेनों के संचालन में बहुत मदद मिलेगी। इसके साथ ही यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। विभाग द्वारा ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने की कवायद की जा रही है।
-वीके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed