फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Railway news

लाल सिग्नल पर रोकी गई बेगमपुरा एक्सप्रेस

Thu, 22 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway news
जम्मू से वाराणसी जा रही बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को लंभुआ स्टेशन पार करते समय अचानक लाल सिग्नल दिखाई देने पर चालक ने रोक दिया। सिग्नल में आई खराबी की वजह से ट्रेन को करीब आधे घंटे बाद मैनुअल ढंग से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जम्मू से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुुरा डाउन एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे लंभुआ स्टेशन से गुजर रही थी। तभी अचानक ट्रेन चालक को लाल सिग्नल दिखाई पड़ा। यह देखते ही ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई तो ट्रेन का इंजन लंभुआ-गरयें मार्ग की क्रासिंग पार कर गया।
विज्ञापन

अचानक ट्रेन को रुकता देख कर स्टेशन पर तैनात स्टॉफ सकते में आ गया। स्टॉफ को लगा कि इंजन में कुछ खराबी आ गई है। ट्रेन के रुकने के बाद स्थानीय रेल अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन चालक ने रेलवे के अधिकारियों को लाल सिग्नल की जानकारी दी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। बाद में ट्रेन को मैनुअल तरीके से रवाना करना पड़ा। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए इलेक्ट्रिशियन स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंभुआ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रणविजय ने बताया कि जम्मू से वाराणसी जा रही डाउन बेगमपुरा एक्सप्रेस के आने के संदेश मिले तो उसे मेन लाइन से रवाना करने के लिए सिग्नल दे दिया गया था। होम सिग्नल में ट्रेन के घुसते ही अचानक आगे के सिग्नल लाल हो गए। इसे देखकर चालक को अचानक ट्रेन को रोकना पड़ा। सिग्नल को हरा करने की कोशिश बेकार साबित हुई। इसके बाद ट्रेन को कागज पर लिखा-पढ़ी करके मैनुअल तरीके से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed