{"_id":"6179a815d218821de80bb1f6","slug":"railway-crossing-barabanki-news-lko6020437141","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ घंटे बंद रही बंकी रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े नौ घंटे बंद रही बंकी रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर में बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर पुनरीक्षण कार्य चलने के चलते बुधवार को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक चले इस काम की वजह से साढ़े नौ घंटे रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। यह काम अभी दो दिन और चलेगा जिससे इधर रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ने वाली है।
शहर में लखनऊ की तरफ जाने वाले रेलमार्ग पर बंकी रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार सुबह आठ बजे से शाम 5.30 बजे तक पुनरीक्षण कार्य किया गया। इसकी वजह से रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। क्रॉसिंग बंद होने के चलते बंकी की तरफ जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस क्रॉसिंग को पार कर बंकी नगर पंचायत, मोहम्मदपुर समेत कई गांवों तक रास्ता जाता है। इस इलाके में एक लाख से भी अधिक आबादी निवास करती है। रेलवे के इस कार्य की वजह से कोई ट्रेन तो नहीं बाधित हुई लेकिन क्रॉसिंग की तरफ से निकलने वाले लोग जरूर परेशान रहे।
विज्ञापन
लोग अपने वाहन खड़े कर पैदल ही क्रॉसिंग पार कर निकल गए। यह काम पीडब्लूआई आरके तिवारी के नेतृत्व की टीम द्वारा कराया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला बताया कि अभी 28 और 29 अक्टूबर को दो दिन और यह काम होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य की वजह से किसी प्रकार का रेल आवागमन नहीं बाधित हुआ है।