फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   rail fall

आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, एक की मौत

Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
rail fall
बाराबंकी। धूल भरी आंधी आने और बाद में बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर केे कुछ इलाकों में उपकेंद्र की आपूर्ति बंद किए जाने से तो कुछ इलाके में पेड़ गिरने व तार टूटने से बिजली आपूर्ति बंद रही। शहर की बिजली करीब पांच घंटे गायब रही। रात में ही इलाकाई इंजीनियर मौके पर पहुंचे और कार्य शुरू करा दिया। ग्रामीण इलाकों में टूटे तारों को गुरुवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका था। बिजली गुल होने से करीब चार लाख आबादी प्रभावित है। वहीं आंधी के चलते ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात आई आंधी व बारिश से पेड़ गिरने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर क्षेत्र में ओबरी, बड़ेल, सिटी नंबर तीन, सिद्धौर व असेनी हाईवे के पास आंधी से पेड़ गिरने से लाइन डैमेज हो गई तो कहीं जंफर उड़ गए। उपकेंद्र की आपूर्ति बंद किए जाने से पल्हरी, दीनदयाल नगर, आजाद नगर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, मोहारीपुरवा, शिवाजी नगर, लखपेड़ाबाग, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, धनोखर, कटरा, कंपनीबाग समेत कई इलाके बिजली संकट की चपेट में रहे।
विज्ञापन

आंधी बारिश के थमते ही रात में ही ओबरी सब स्टेशन के जेई शैलेंद्र यादव और राकेश यादव मौके पर पहुंच गए और फाल्ट दुरुस्त कराने में जुट गए। इस दौरान करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। इससे शहर की करीब 60 हजार आबादी प्रभावित रही। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है, कई जगह कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आंधी बारिश के चलते फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलौली महाराज निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार (34) बुधवार की रात बाबा कुटी से घर आ रहा था। रास्ते में पहुंचा ही था कि तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। ग्राम सैलखिया के पास तेज हवा का झोंका आया जिसे राकेश संभाल नहीं सका और ई-रिक्शा लेकर पलट गया और उसी के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं हैदरगढ़ क्षेेत्र में आंधी के चलते 12 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूट गए। हैदरगढ़ टाउन की बिजली 9 घंटा गुल रही। खंभे व बिजली तार को दुरुस्त करने कार्य चल रहा है लेकिन चौबीसी, बरावां, बीजापुर, गंगापुर सांसारा, दतौली, त्रिवेदीगंज, पोखरा, बहुता समेत करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे करीब एक लाख आबादी अभी भी प्रभावित है।
फतेहपुर में तेज आंधी व बारिश के चलते कई गांव की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित रही। क्षेत्र के ग्राम मझगवां शरीफ, रारिया, हसनपुर टांडा, सिहाली, इसरौली, बेलहरा, छेदा, रंजीतपुर, गौरा सैलक, कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा, ब्राम्हणी टोला, फैयाजपुरा सहित कई स्थानों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बंद रही।
रामसनेहीघाट में टूट गए 87 बिजली खंभे
क्षेत्र मेें मुदारपुर, इचौली और भीखरपुर में पेड़ व खंभा गिरने तथा मुख्य बिजली लाइन टूटने से इचौली, जैदपुर भाीखरपुर, अलालादपुर, रानीमऊ फीडर बंद हो गए। आंधी बारिश से करीब 87 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। टाउन की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। इसके अलावा शाम तक कहीं की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे इचौली, जैदपुर, भीखरपुर, अलादादपुर, रानीमऊ, कोटवा सड़क समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है। हालांकि कार्य चल रहा है। लेकिन इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है।

एक्सईएन व अवर अभियंताओं ने रात में काम करना शुरू कर दिया। जिससे ज्यादातर जगहों की बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। कहां कितने खंभे टूटे इसके आंकड़े मंगाए गए हैं। सब स्टेशन की सतत मॉनीटरिंग करने व बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां खंभे व तार टूटे हैं वहां कर्मचारी भेजकर दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही सभी जगह की बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed