फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids on 57 fertilizer sales centers, action taken against nine

Barabanki News: 57 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे, नौ के विरुद्ध कार्रवाई

Fri, 20 Oct 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 20 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Raids on 57 fertilizer sales centers, action taken against nine
बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों की गठित टीमों ने जिले भर में 57 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा मारा और जांच की। इस दौरान 20 नमूने लिए, एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया और आठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


तहसील नवाबगंज में उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने 10 दुकानों पर छापे मारे तथा दो उर्वरक के नमूने लिए। वहीं तहसील फतेहपुर में जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने 14 दुकानों पर छापा मारकर 10 नमूने लिए और मेसर्स महादेव खाद भंडार फतेहपुर द्वारा अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। तहसील सिरौलीगौसपुर में एसडीएम विश्वमित्र सिंह व जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने आठ स्थानों पर छापा मारकर एक नमूना लिया और मेसर्स वर्मा खाद भंडार बरौलिया, यश ट्रेडर्स बदोसराय व वर्मा खाद भंडार मौलाबाद चौराहे पर प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


तहसील रामनगर में भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी ने आठ दुकानों पर जांच की और खाद का एक नमूना लिया। साथ ही मेसर्स बर्फानी किसान संसार, महादेवा का प्रतिष्ठान बंद पाए जाने पर नोटिस जारी किया। तहसील रामसनेहीघाट में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती ने आठ दुकानों की जांच कर दो पर नमूने लिए हैं। तहसील हैदरगढ़ में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ने नौ दुकानों पर छापा मारकर खाद के चार के नमूने लिए और मेसर्स मौर्या खाद भंडार हैदरगढ़-बछरावां रोड का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही मेसर्स राजेश खाद भंडार नैनखेड़ा, एग्री क्लीनिक एंड एग्री बिजनेश सेंटर गोतौना के स्टाॅक में कमी पाए जाने व मेसर्स जगदीश मौर्या बीज भंडार हैदरगढ़ के अभिलेख पूर्ण न होने पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed