फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raids conducted on 60 fertilizer sales centers; two licenses cancelled, 15 suspended.

Barabanki News: 60 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे, दो लाइसेंस निरस्त, 15 निलंबित

Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted on 60 fertilizer sales centers; two licenses cancelled, 15 suspended.
बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खरीफ फसलों की बुवाई को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की कड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों की टीमों ने जिले की कुल 60 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान 15 नमूने लिए गए, दो विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं और 15 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील में उप कृषि निदेशक उमेश कुमार ने आठ दुकानों की जांच की और एक नमूना लिया। फतेहपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने 21 बिक्री केंद्रों पर जांच की। यहां सात नमूने ग्रहित किए गए। उन्हें मेसर्स वैष्णवी खाद भंडार इस्माइलपुर और यादव खाद भंडार रसूलपुर विशुनपुर के प्रतिष्ठान बंद पाए गए।
विज्ञापन

इनके उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निरस्त कर दिए गए। इसके अतिरिक्त, फतेहपुर में 14 अन्य प्रतिष्ठान बंद मिलने पर इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। हैदरगढ़ में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने आठ दुकानों की जांच कर तीन नमूने लिए। सिरौलीगौसपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार ने छह और रामसनेहीघाट में विनोद कुमार यादव ने पांच दुकानों की जांच की। रामनगर में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक देशराज ने 12 छापे डाले और चार नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने प्रतिष्ठान पर रेट और स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। पीओएस मशीन से किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बेचें। बिक्री बिना किसी टैगिंग के फार्मर रजिस्ट्री और जोत के आधार पर होनी चाहिए। बिक्री पंजिका में पूरा विवरण दर्ज करना होगा। अधिक दर पर बिक्री, टैगिंग या रसीद न देने की शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 9116295764 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed