{"_id":"611e9c378ebc3e79df33b0dd","slug":"raid-on-sweet-shops-barabanki-news-lko5919937172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुुकानों पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुुकानों पर पड़े छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रक्षाबंधन को लेकर एफएसडीए द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मिठाई की कई दुुकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा गया। जिससे अन्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा और कई विक्रेता तो दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस दौरान टीम ने खोवा, पनीर, मिल्ककेक समेत 10 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने बृहस्पतिवार को लखपेड़ाबाग निकट नीम चौराहा स्थित महालक्ष्मी स्वीट पर छापा मारा। टीम को देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां से खोवा और पनीर का नमूना भरा।
इसके बाद पायनियर चौराहा स्थित सम्राट स्वीट्स पर छापा मार यहां से मिल्ककेक का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा दशहराबाग स्थित श्रीराम स्वीट्स से मिठाई, जलालपुर स्थित रमेश की दुकान से मिश्रित दूध, दादरा चौराहा स्थित उमाशंकर की दुुकान से खोवा, सैदनपुर स्थित सलीम की दुकान से चांदी की वर्कयुक्त बर्फी, यहीं के सुहेब हसन की दुकान से खोवा, बदोसरायं स्थित ललित की दुकान से मिल्क केक और गनेशपुर मोड़ स्थित सबील की दुकान से मिश्रित दूध का नमूना भरकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाईयों की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर सभी एफएसओ को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।