{"_id":"6041301c8ebc3ec4477c499f","slug":"raid-barabanki-news-lko56794824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा, मिली भारी गडबड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा, मिली भारी गडबड़ियां
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच करतीं राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डायग्नोस्टिक सेंटरों पर हो रही गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए डीएम के आदेश पर गठित टीम ने वृहस्पतिवार को शहर के तीन डायग्नोस्टिक सेंटरों पर छापा मारा। यहां पर कई प्रकार की गड़बड़ियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मारे गए ताबड़तोड़ छापे से अन्य डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम सदर अभय पांडेय के नेतृत्व में डॉ. संजय बाबू की टीम ने शहर स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, यूरेका डायग्नोस्टिक सेंटर और लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। टीम ने बताया कि जांच के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गईं। कोई फॉर्म सही से नहीं भर रहा है तो कोई मरीज के बजाए आशा बहू का नंबर विवरण रजिस्टर पर दर्ज किए हुए है।
ऐसे में अल्ट्रासाउंड या अन्य कोई जांच कराने वाले से सीधे बात नहीं हो पाती है। जिससे यह नहीं पता चल सका कि उसने किस प्रकार की जांच डायग्नोस्टिक सेंटर पर कराई। इसी तरह कई और खामियां मिलने पर संचालकों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। टीम की इस कार्रवाई से शहर के अन्य डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा रहा लोग एक दूसरे से मोबाइल से टीम की लोकेशन लेते देखे गए।
विज्ञापन
सभी एसडीएम के नेतृत्व में गठित चिकित्सकों की टीमें जिले के डायग्नोस्टिक सेंटरों की जांच कर रही हैं। इस दौरान जहां पर भी खामियां मिल रही हैं उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ