फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at shops

कीटनाशक की 30 दुकानों पर छापा

Tue, 02 Mar 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
raid at shops
बाराबंकी। किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त कीटनाशक दवाएं मिले। इसको लेकर सोमवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 30 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 21 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं दुकान बंद कर भाग गए दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने गदिया, बरेठी, माती व कैथी क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं की 30 दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों पर मिली कीटनाशक दवा की जांच कर 21 नमूने लिए गए। अभियान की सूचना पाकर कीटनाशक दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी को माती स्थित कृषक सेेवा केंद्र बंद मिला।
विज्ञापन

जिसे कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी दुकानदारों से किसानों को सही दाम पर कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने के साथ रसीद देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच को भेजे जा रहे नमूने अधोमानक मिले तो विक्रेताओं व कीटनाशक कंपनियों पर कीटनाशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिक्कत पर किसान सीधे करें संपर्क
जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रीति किरन बाजपेयी ने बताया कि सभी कृषि रक्षा इकाइयों पर फफदनाशक रसायन कार्बेंडाजिम व मैकोजैब किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। जिसका लाभ किसान उठा सकते हैं। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर किसान सीधे उनके मोबाइल नंबर 9450904333 पर संपर्क कर सकते ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed