फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at petrol pump

दो पेट्रोल पंपों पर छापा, मचा हड़कंप

Tue, 23 Feb 2021 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
raid at petrol pump
बाराबंकी। पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली की रोकथाम के लिए सोमवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम ने एसआर कंपनी के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। छापे ही सूचना मिलते ही अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मशीनों के सभी नोजल से पेट्रोल और डीजल निकाल उसकी माप को जांचा गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में बांट माप अधिकारी ध्रुव कुमार, एआरओ विश्वनाथ यादव, एसआर कंपनी के सेल्स अफसर मनीष सहाय और आपूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के साथ धरसनिया स्थित ओम वर्धमान ऑटो मोबाइल पंप और शिवम फीलिंग दादरा पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर पेट्रोल पंपों की जांच का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसआर कंपनी के दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कहीं पर किसी प्रकार की घटतौली नहीं पाई गई है। फिर भी पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह मशीनों से दिए जा रहे पेट्रोल और डीजल की माप पर बराबर नजर रखें। यदि कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उस पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed