फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Puradalai block got a prize of Rs 1.5 crore

Barabanki News: पूरेडलई ब्लॉक को मिला डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Puradalai block got a prize of Rs 1.5 crore
बाराबंकी। नीति आयोग द्वारा निर्धारित 40 मापदंडों पर खरा उतरने पर आकांक्षी ब्लॉक पूरेडलई को आयोग की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया है। डीएम ने इस पुरस्कार को सभी के प्रयासों को समर्पित किया।
विज्ञापन


नीति आयोग भारत सरकार द्वारा 500 आकांक्षात्मक विकास खंडों का चयन किया गया है। जिले के दो ब्लॉक निंदूरा और पूरेडलई भी आकांक्षात्मक ब्लॉक की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन के लिए आकांक्षात्मक ब्लॉक पूरेडलई को सभी मानक पूरा करने पर डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार सभी के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। हमारी टीम ने जमीनी स्तर पर बदलाव लाने और आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह सम्मान हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अ. सुदन ने कहा कि नीति आयोग का उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में तेजी से विकास कार्य कराए जाने हैं। पूरेडलई ने इस योजना के तहत कई मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अन्य ब्लॉकों के लिए उदाहरण स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed