फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   punishment

अपहरण में दो महिलाओं को सात साल कैद

Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
punishment
बाराबंकी। नाबालिग को अपहरण कर बंधक बनाने के मामले में विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने दो महिलाओं को सात-सात वर्ष की कठोर कैद व 26 -26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना राशि जमा होने पर 11- 11 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। मामले में एक आरोपी को दोषमुक्त किया गया है। वहीं एक अन्य की सुनवाई पूरी होने से पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय गुप्ता मथुरा प्रसाद वर्मा व लव त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी वादी 30 दिसंबर 2012 को मजदूरी करने गया था। उसी दिन उसकी 15 वर्षीय पुत्री शाम चार बजे खेत गई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे टिकरा पट्टी थाना जैदपुर निवासी मायाराम अपने सहयोगियों मायावती, लज्जावती व ननकू की मदद से उसका अपहरण कर लिया और बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दर्ज कराई थी। पीड़िता समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर सेशन जज ने अभियुक्त मायावती व लज्जावती को अपहरण कर बंधक बनाने का आरोपी साबित पाते हुए सात-सात साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं एक आरोपी ननकू को दोषमुक्त करार दिया है। सुनवाई पूरी होने से पूर्व में दूसरे आरोपी मायाराम की मौत हो चुकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed